ईद उल अजहा पर डॉ. असीम यादव ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश

May 28, 2026 - 10:15
0 102
ईद उल अजहा पर डॉ. असीम यादव ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश
ईद उल अजहा पर डॉ. असीम यादव ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश

block-350 block-350

ईद उल अजहा पर डॉ. असीम यादव ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश

शिकोहाबाद। ईद उल अजहा के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी डॉ. असीम यादव ने नगरवासियों को गले लगाकर एवं हाथ मिलाकर ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है तथा समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करता है। 

डॉ. असीम यादव ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने नगरवासियों की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अजब सिंह यादव (पूर्व प्राचार्य), सपा नगर अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, रवि यादव (राजकीय ठेकेदार), शिवा यादव (वरिष्ठ सपा नेता), देवेंद्र यादव उर्फ नीरू एडवोकेट सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई देकर खुशियां साझा कीं। 

वहीं, चर्चा का विषय यह भी रहा कि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधायक एवं सभासद नदारद रहे। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने मिलकर ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User