रोड एक्सीडेंट में अधेड़ की मौत

May 26, 2026 - 06:34
0 3
रोड एक्सीडेंट में अधेड़ की मौत

block-350 block-350

रोड एक्सीडेंट में अधेड़ की मौत

फर्रुखाबाद। थाना कादरी गेट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महेंद्र पुत्र मेवाराम, उम्र 38 वर्ष, निवासी दत्तू नगला थाना कायमगंज, अपनी बुआ के घर मोटरसाइकिल से गए हुए थे। बताया गया कि महेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पीछे से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है तथा पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User