कायमगंज नवीन कृषि मंडी का बहुत बुरा हाल, कूड़े के ढेर मे फिर लगी आग

May 26, 2026 - 06:33
0 4
कायमगंज नवीन कृषि मंडी का बहुत बुरा हाल, कूड़े के ढेर मे फिर लगी आग

block-350 block-350

कायमगंज नवीन कृषि मंडी का बहुत बुरा हाल, कूड़े के ढेर मे फिर लगी आग

फर्रूखाबाद। नवीन कृषि मंडी में कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद व्यापारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि मंडी परिसर में लंबे समय से कूड़ा एक स्थान पर जमा किया जा रहा था। धुआं उठता देख व्यापारी मौके की ओर दौड़ पड़े और मंडी कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। 

समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। औऱ ब्यापारियों ने राहत की सांस ली। अभी 17 मई को जबरदस्त आग मे व्यापारियों की 5 दुकाने जल कर राख हो गईं थी औऱ लाखो रूपये का नुकसान हुआ था। वहीं व्यापारियों ने मंडी परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मंडी में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है और कूड़ा कई दिनों तक एक ही स्थान पर पड़ा रहता है। शौचालय बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों ने आशंका जताई कि किसी के बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगी हो सकती है। अव्यवस्थाओ को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मंडी में गंदगी के अम्बार लगे है सडे आलू के ढेरों से बदबू आ रही है मंडी परिसर मे आधे से ज्यादा हेंडपम्प ख़राब पड़े है। अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे है। व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मंडी में कूड़ा रोजाना बाहर नहीं भेजा जाता, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से प्रशासन से मंडी परिसर की नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण और बंद शौचालय को तत्काल चालू कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User