विद्युत टीम पर हमला, 14 नामजद समेत 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

May 23, 2026 - 07:33
0 51
विद्युत टीम पर हमला, 14 नामजद समेत 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

block-350 block-350

विद्युत टीम पर हमला, 14 नामजद समेत 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज बिजली बिल वसूली करने गई टीम से मारपीट, सरकारी अभिलेख फाड़े और मोबाइल लूटने का आरोप फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला छेद गांव में बिजली बिल वसूली करने पहुंची विद्युत निगम की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामले में 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच अवर अभियंता अब्दुल मजीद के नेतृत्व में टीजी-2 गोपाल मिश्रा और संविदाकर्मी अनुरोध कुमार, गौरव सिंह, राहुल कुमार तथा अंकित कुमार की टीम गांव में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए पहुंची थी। टीम ग्रामीणों से बिजली बिल जमा करने की अपील कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि गांव के करू, सौरभ, बबलू, कमलेश, भगत सिंह, विकेश, अजय, नेम सिंह, छोटेलाल, दुधराम, करण सिंह, रामसनेही, पंकज और अरविंद समेत अन्य लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज की। स्थिति बिगड़ती देख बिजली कर्मी वहां से निकलने लगे, लेकिन इसी दौरान दो बाइकों पर आए कुछ लोगों ने सड़क पर बल्ली डालकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और टीम के एक सदस्य का चश्मा तोड़ दिया। साथ ही सरकारी मोबाइल फोन और संविदाकर्मी अनुरोध कुमार का निजी मोबाइल भी लूट लिया गया। घटना के बाद विद्युत विभाग की ओर से नवाबगंज थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने 14 नामजद और 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या बनी रहती है। किसानों ने आरोप लगाया कि मक्का की सिंचाई प्रभावित हो रही है और लाइन ठीक कराने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगे जाते हैं। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने बिजली बिल जमा करने से इंकार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User