दिनदहाड़े 40 हजार की जेबकतरी, चलते ऑटो से कूदकर बाइक सवार साथी संग फरार हुआ शातिर

May 17, 2026 - 07:50
0 2
दिनदहाड़े 40 हजार की जेबकतरी, चलते ऑटो से कूदकर बाइक सवार साथी संग फरार हुआ शातिर

block-350 block-350

दिनदहाड़े 40 हजार की जेबकतरी, चलते ऑटो से कूदकर बाइक सवार साथी संग फरार हुआ शातिर

फर्रुखाबाद/ जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में जेबकतरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बैंक में रुपये जमा करने जा रहे एक युवक की जेब काटकर बदमाश 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ भी लिया, लेकिन शातिर बदमाश चलते ऑटो से छलांग लगाकर अपने साथी की बाइक पर बैठकर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक बैंक में 40 हजार रुपये जमा करने के लिए घर से निकला था। वह कायमगंज क्षेत्र में एक ऑटो में बैठकर बैंक जा रहा था। इसी दौरान ऑटो में पहले से बैठे एक शातिर जेबकतरे ने युवक की जेब पर हाथ साफ कर दिया और नकदी निकाल ली।

जब युवक को अपनी जेब कटने का एहसास हुआ तो उसने तुरंत आरोपी का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान ऑटो में अफरा-तफरी मच गई। खुद को फंसता देख आरोपी ने युवक को जोरदार झटका दिया और चलते ऑटो से नीचे कूद गया। सड़क किनारे पहले से उसका एक साथी बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। आरोपी बाइक पर बैठा और दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User