Nk एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने प्रस्तुत किए भावुक कार्यक्रम, माताओं का हुआ सम्मान

May 09, 2026 - 19:49
0 3
Nk एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने प्रस्तुत किए भावुक कार्यक्रम, माताओं का हुआ सम्मान

Nk एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने प्रस्तुत किए भावुक कार्यक्रम, माताओं का हुआ सम्मान

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के पटवंगली स्थित NK Academy में शुक्रवार को मदर्स डे का आयोजन बड़े ही उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर बच्चों, अभिभावकों और माताओं की मौजूदगी से गुलजार रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा दुबे रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि दुबे एवं श्रीमती विश्व मोहिनी पांडेय मौजूद रहीं। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती मधु अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने मां के सम्मान में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने कविता, गीत, नृत्य और भावुक प्रस्तुतियों के जरिए मां के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया, जिसे देखकर कई माताएं भावुक हो गईं।

 विद्यालय के नन्हें छात्रों ने अपनी माताओं के लिए विशेष संदेश भी दिए और उनके त्याग, प्रेम व समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। निस्वार्थ प्रेम पर: कर देती है, जो अपनी हर खुशियां हम पर न्यौछावर ताकि हम चैन से सो पाएं, वो है मां। माँ की ममता और सुकून पर: माँ की ममता छांव है प्यारी, उसके कदमों में जन्नत का सुकून है। हर दर्द से वो हमें बचा लेती है, दुआ बनके सर पर रह जाती है। दुआओं के असर पर: माँ की दुआओं का असर कमाल होता है, हर दर्द में उसका साथ बेमिसाल होता है। घर की रौनक: न जाने क्यों आज अपना ही घर मुझे अनजान सा लगता है, तेरे जाने के बाद ये घर-घर नहीं खाली मकान सा लगता है।

ईश्वर का रूप: भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने माँ बनाई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊपर होता है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। सफल आयोजन के लिए विद्यालय स्टाफ की भी सराहना की गई। मदर्स डे के इस खास आयोजन ने सभी के दिलों को छू लिया और कार्यक्रम यादगार बन गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User