फर्रुखाबाद में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

May 09, 2026 - 08:01
0 4
फर्रुखाबाद में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

फर्रुखाबाद। शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को लिंजीगंज बाजार में बड़ा अभियान चलाया। उत्तरी गेट के पास सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा हाल ही में लिंजीगंज के उत्तरी गेट का सुंदरीकरण कराया गया था, लेकिन सड़क किनारे फैले अतिक्रमण की वजह से गेट की खूबसूरती प्रभावित हो रही थी। साथ ही यहां आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

कार्रवाई से पहले नगर पालिका प्रशासन ने मुनादी कराकर दुकानदारों को दोपहर 2 बजे तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद ईओ विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पहले दुकानदारों से खुद कब्जा हटाने की अपील की, जिसके बाद कई लोगों ने अपना सामान हटा लिया। वहीं जो लोग नहीं माने, उनके अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन अवैध दुकानों और कब्जों को हटाया गया। किसी भी विरोध की आशंका को देखते हुए थाना कादरी गेट पुलिस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर तैनात रही।

अतिक्रमण हटने के बाद उत्तरी गेट क्षेत्र काफी साफ और खुला नजर आया। नगर पालिका अधिकारियों ने साफ किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान में टीएस राज नारायण, जेई प्रमोद यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक विजेंद्र सिंह, विजय शुक्ला समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User