कालिंदी एक्सप्रेस के रूट बदलाव की चर्चा से व्यापारियों में आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

May 09, 2026 - 07:59
0 4
कालिंदी एक्सप्रेस के रूट बदलाव की चर्चा से व्यापारियों में आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

block-350 block-350

कालिंदी एक्सप्रेस के रूट बदलाव की चर्चा से व्यापारियों में आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद /कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर व्यापारियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए ट्रेन को पूर्व की भांति फर्रुखाबाद जंक्शन से पुरानी दिल्ली तक संचालित किए जाने की मांग की। व्यापार मंडल के नेताओं ने कहा कि कालिंदी एक्सप्रेस पिछले लगभग 40 वर्षों से फर्रुखाबाद और दिल्ली के बीच लोगों की लाइफलाइन बनी हुई है। बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र, नौकरीपेशा लोग और आम यात्री इसी ट्रेन के जरिए रोजाना सफर करते हैं। उनका कहना है कि पहले यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल तक चलती थी, बाद में इसे भिवानी तक विस्तारित किया गया, लेकिन अब इसे शिकोहाबाद–इटावा रूट से कानपुर तक चलाने की चर्चाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

व्यापारियों का आरोप है कि यदि रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के संचालन में बदलाव किया तो इसका सीधा असर जिले के व्यापार और आम लोगों की आवाजाही पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए यह एकमात्र सीधी ट्रेन है, इसलिए इसे बंद करना या रूट बदलना जनहित के खिलाफ होगा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने मांग की है कि फर्रुखाबाद से दिल्ली के बीच एक नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए। साथ ही जब तक रेलवे लाइन से संबंधित कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक कालिंदी एक्सप्रेस को भिवानी से फर्रुखाबाद जंक्शन तक पहले की तरह संचालित रखा जाए। व्यापार मंडल ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User