कायमगंज में मदर्स डे पर भावनाओं और उत्साह का संगम

May 09, 2026 - 07:54
0 4
कायमगंज में मदर्स डे पर भावनाओं और उत्साह का संगम

कायमगंज में मदर्स डे पर भावनाओं और उत्साह का संगम

कायमगंज/फर्रुखाबाद। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में एक रंगारंग और भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने गीत, चित्रकला और खेलों के माध्यम से माताओं के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, विशिष्ट अतिथि रश्मि दुबे और सम्मानित अतिथि मनोज गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने संबोधन में मां के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को रिश्तों की अहमियत समझाने पर जोर दिया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

छात्रा आस्था द्वारा मां को समर्पित गीत ने भावुक माहौल बना दिया। इसके साथ ही आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में छात्राओं ने ममतामयी मां, शक्ति स्वरूपा मां और वर्किंग मदर जैसे विभिन्न विषयों पर अपने चित्र प्रदर्शित किए, जिन्हें अतिथियों ने सराहा। माताओं के लिए आयोजित मनोरंजक खेलों जैसे गुब्बारा फुलाना, बिंदी लगाना, मोमबत्ती जलाना और सुई-धागा हाउजी ने कार्यक्रम में हंसी-खुशी का माहौल बनाया। विजयी माताओं को प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल, प्राचार्या वेणू सिंह और प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, कमला गंगवार, प्रिया द्विवेदी, शोभा यादव और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस कार्यक्रम ने मां-बेटी के रिश्ते की खूबसूरती को यादगार अंदाज में पेश किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User