जैथरा में 42 सदस्यीय वैश्य समाज कार्यकारिणी का गठन
जैथरा में 42 सदस्यीय वैश्य समाज कार्यकारिणी का गठन
एटा । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक जैथरा नगर पालिका कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें 42 सदस्यीय कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। बैठक में मनोज गुप्ता बजाज को अध्यक्ष और अभिषेक गुप्ता काका को महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्यों ने हमेशा राष्ट्र की सेवा में योगदान दिया है, लेकिन फिर भी समाज के साथ भेदभाव और उपेक्षा होती रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्य समाज अपनी जागरूकता और सूझबूझ से अपने हितों के लिए कदम उठाए। राष्ट्रीय महासचिव विवेक गुप्ता ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहने और सहयोग देने का वचन दिया।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोग व्यापार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि समाज के साथ किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और अत्याचार को बर्दाश्त किया जाएगा। बैठक में जैथरा अध्यक्ष मनोज गुप्ता बजाज और महामंत्री अभिषेक गुप्ता काका ने एकता और सहयोग की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया और कहा कि नई कार्यकारिणी समाज में एक नई ऊर्जा और दिशा स्थापित करेगी। नव मनोनीत पदाधिकारी: * अध्यक्ष: मनोज गुप्ता बजाज * महामंत्री: अभिषेक गुप्ता काका * संरक्षक: शैलेन्द्र गुप्ता, रणवीर गुप्ता, अनिल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, विपिन गुप्ता * वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सतीश गुप्ता * उपाध्यक्ष: राकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, नरेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, दीपेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, संजय गुप्ता * कोषाध्यक्ष: शैलेश गुप्ता * संगठन मंत्री: शैलेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, समोद गुप्ता, आशू गुप्ता * मीडिया प्रभारी: अमन गुप्ता, विराट गुप्ता * सूचना प्रभारी: पंकज गुप्ता, शिवा गुप्ता * मंत्री: प्रांजुल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, अनुज जैथी, चंदन गुप्ता, अभिनव गुप्ता, शिवम गुप्ता, पिंकू गुप्ता, नवल किशोर गुप्ता, भिखारी गुप्ता * संयुक्त मंत्री: विपिन गुप्ता, अमित गुप्ता, हरीश गुप्ता, नवल गुप्ता, भुल्लन गुप्ता, ऋतिक गुप्ता, हिरदेश गुप्ता बैठक में प्रमुख रूप से राजपाल गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, सुनील गुप्ता, मुनीश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजू जैथी उपस्थित रहे।
नव मनोनीत पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी के वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू (जिलाध्यक्ष सलाहकार समिति), अनुज जैन (उपाध्यक्ष), जितेंद्र माहेश्वरी (कोषाध्यक्ष), गणेश वार्ष्णेय (प्रमुख सलाहकार), संगठन मंत्री: प्रमोद गुप्ता पम्मू, आनंद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता DPS, चेतन गुप्ता (सूचना प्रभारी), सुनील गुप्ता (मंत्री), प्रशांत गुप्ता (सूचना प्रभारी) ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी और संगठन के प्रति समर्पित रहने का आव्हान किया।