खनन माफियाओं पर बड़ा एक्शन: बालू से लदी दो अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, डीएम के सख्त निर्देश

Apr 28, 2026 - 20:25
0 2
खनन माफियाओं पर बड़ा एक्शन: बालू से लदी दो अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, डीएम के सख्त निर्देश

block-350 block-350

खनन माफियाओं पर बड़ा एक्शन: बालू से लदी दो अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, डीएम के सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अपना रुख पूरी तरह सख्त कर लिया है। मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदी दो अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, थाना कादरीगेट क्षेत्र के आईटीआई चौकी के पास आवास विकास स्थित खानपुर में औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान टीम ने बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को रोका और चालकों से खनन व परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे। लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। प्रथम दृष्टया मामला अवैध खनन और अवैध परिवहन का पाए जाने पर दोनों वाहनों को तत्काल कब्जे में ले लिया गया। जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आईटीआई चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कादरीगेट पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

खनन विभाग और पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है, ताकि उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सके। डीएम के कड़े तेवर, जीरो टॉलरेंस नीति लागू इस कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी ने साफ संदेश दिया है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाए और जमीनी स्तर पर अभियान को और तेज किया जाए। जनता से सहयोग की अपील प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। कहा गया है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या बालू/मिट्टी का अवैध परिवहन हो रहा हो, तो तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर इस अवैध धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। इस सख्त कार्रवाई के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि फर्रुखाबाद में अब खनन माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं बची है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User