अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, उपकरण जब्त — दोषियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

Apr 27, 2026 - 20:46
0 38
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, उपकरण जब्त — दोषियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, उपकरण जब्त — दोषियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

एटा । जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुन्ना सिहोरी क्षेत्र में देर रात्रि प्राप्त सूचना के आधार पर तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय एवं नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाही के दौरान मौके पर बिना किसी वैध अनुमति के खनन कार्य करते हुए पाए जाने पर 1 जेसीबी मशीन एवं 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली (मिट्टी से भरी हुई) को मौके से पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना पिलुआ की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।

प्रशासन द्वारा जब्त किए गए वाहनों का विवरण इस प्रकार है— 1 जेसीबी मशीन 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली (विभिन्न कंपनियों के) जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि जनपद में किसी भी स्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है तथा राजस्व क्षति का आकलन कर वसूली की कार्यवाही भी की जाएगी। नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User