एटा में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Apr 25, 2026 - 17:38
0 8
एटा में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शहर और देहात क्षेत्र में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी समेत चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पहली घटना 19 अप्रैल 2026 की रात की है, जब कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड स्थित अवागढ़ मोटर्स समेत चार वर्कशॉप से बैटरी, गाड़ियों की वायरिंग और वेल्डिंग उपकरण चोरी कर लिए गए थे। वहीं दूसरी घटना 22 अप्रैल 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र में रमेश मशीनरी स्टोर में हुई, जहां चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये, बैटरी और इन्वर्टर पार कर दिया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने 25 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी नईम उर्फ नहींम को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1,91,360 रुपये नकद और कार की वायरिंग बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले तीन अन्य आरोपियों—साहिल खान, सोहिल खान और आसिफ अब्बासी—को भी गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर दो बैटरियां, स्टेबलाइजर, वेल्डिंग मशीन के पार्ट्स और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी का सामान कबाड़ियों को कम कीमत पर बेच दिया था और प्राप्त रकम खर्च कर दी। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User