कायमगंज में मारपीट व लूट की वारदात, क्षेत्र में आक्रोश

Apr 25, 2026 - 17:21
0 3
कायमगंज में मारपीट व लूट की वारदात, क्षेत्र में आक्रोश

block-350 block-350

फर्रूखाबाद। कायमगंज में मारपीट व लूट की वारदात, क्षेत्र में आक्रोश कायमगंज। बगिया सोहनलाल क्षेत्र में मारपीट और लूट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ित जगमोहन उर्फ राम सिंह (29 वर्ष), जो मोहर्रम गिट्टी का कार्य करते हैं, ने आरोप लगाया है कि प्रेम नगर में हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और लूटपाट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनसे करीब 20 हजार रुपये नकद छीन लिए और उनकी मोटरसाइकिल भी लूट ली।

इतना ही नहीं, बेल्ट और डंडों से उनकी पिटाई की गई, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। घटना के दौरान पीड़ित का 3.5 वर्षीय पुत्र आयुष भी कुछ समय के लिए लापता हो गया था। हालांकि, लगभग दो घंटे बाद उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। पीड़ित पक्ष ने प्रेम नगर निवासी दो युवकों—पंजाबी और शिवम—पर इस वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User