लक्ष्मी नगर में बिजली का खंभा बना हादसे का इंतज़ार, घट सकती है बड़ी घटना

Apr 23, 2026 - 20:43
Updated: 2 months ago
0 9
लक्ष्मी नगर में बिजली का खंभा बना हादसे का इंतज़ार, घट सकती है बड़ी घटना

block-350 block-350

लक्ष्मी नगर में बिजली का खंभा बना हादसे का इंतज़ार, घट सकती है बड़ी घटना

कायमगंज/फर्रुखाबाद। वार्ड नंबर 13 के लक्ष्मी नगर स्थित गुप्ता शू स्टोर वाली गली में एक जर्जर बिजली का खंभा गंभीर हादसे को न्योता दे रहा है। खंभे पर बंधी केबल में अत्यधिक लोड होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है, लेकिन सूचना के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस खंभे की हालत इतनी खराब है कि वह दीवार के सहारे टिका हुआ है और उसमें बंधी केबल पर पूरे इलाके का भार है। ऐसे में कभी भी खंभा गिर सकता है, जिससे बड़ी जनहानि की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के सभासद द्वारा इस समस्या की सूचना पहले ही बिजली विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है।

अधिकारियों ने फोन पर आश्वासन दिया था कि 3-4 दिन के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गंभीर बात यह है कि इसी गली में एक हॉस्पिटल और स्कूल भी स्थित हैं, जहां सुबह के समय बच्चों और मरीजों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी — यह बड़ा सवाल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग, नगर पालिका और संबंधित जेई की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और इस संभावित खतरे को टालने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User