कमालगंज की मधु गैस एजेंसी पर डीएम-एसपी का छापा, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Apr 23, 2026 - 20:42
0 2
कमालगंज की मधु गैस एजेंसी पर डीएम-एसपी का छापा, लापरवाही पर जताई नाराजगी

block-350 block-350

कमालगंज की मधु गैस एजेंसी पर डीएम-एसपी का छापा, लापरवाही पर जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद/कमालगंज: गैस आपूर्ति की व्यवस्था में खामी और उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कमालगंज स्थित मधु गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एजेंसी की कार्यप्रणाली में भारी लापरवाही सामने आई, जिससे डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि 8 अप्रैल को की गई गैस बुकिंग की डिलीवरी अब तक उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंची है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसी संचालक को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिले के सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की 100 प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच, निरीक्षण के दौरान कई उपभोक्ताओं ने यह शिकायत की कि उन्हें बिना गैस प्राप्त किए ही डिलीवरी का संदेश भेज दिया जाता है। इस गंभीर अनियमितता को जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान में लिया और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि बिना वास्तविक डिलीवरी के किसी भी उपभोक्ता को डिलीवरी संदेश न भेजा जाए। इसके साथ ही, सभी बुकिंग की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने तथा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User