दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राजस्व निरीक्षक गंभीर रूप से घायल, लेखपाल समेत तीन चोटिल

Apr 15, 2026 - 20:11
0 6
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राजस्व निरीक्षक गंभीर रूप से घायल, लेखपाल समेत तीन चोटिल

block-350 block-350

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राजस्व निरीक्षक गंभीर रूप से घायल, लेखपाल समेत तीन चोटिल

शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोशनाबाद के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में राजस्व निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद लेखपाल समेत दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक रामेंद्र मौर्य और लेखपाल पंकज चौहान सरकारी कार्य से फर्रुखाबाद से शमशाबाद की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी नगला बसोला क्षेत्र में सरकारी गेहूं कटाई के कार्य के लिए निकले थे। इसी दौरान रोशनाबाद के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी घायलों को शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद लेखपाल पंकज चौहान और दूसरी बाइक सवार युवक भूपेंद्र सिंह को छुट्टी दे दी गई। हालांकि, राजस्व निरीक्षक रामेंद्र मौर्य की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (लोहिया) अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User