शराब के विरोध पर छिड़ा विवाद, 5 बच्चों की मां ने दी जान, मचा कोहराम

Apr 13, 2026 - 07:43
0 6
शराब के विरोध पर छिड़ा विवाद, 5 बच्चों की मां ने दी जान, मचा कोहराम

block-350 block-350

शराब के विरोध पर छिड़ा विवाद, 5 बच्चों की मां ने दी जान, मचा कोहराम

फर्रुखाबाद/जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र गांव शेखपुर रूस्तमपुर निवासी राजमिस्त्री रतन सिंह की शराब पीने की आदत ने उसके घर की खुशियां छीन लीं। शाम को रतन शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा, जिसका उसकी पत्नी प्रीति ने विरोध किया। प्रीति, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी, अक्सर पति को शराब छोड़ने के लिए समझाती थी, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से और अवसाद में आकर प्रीति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

 प्रीति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में रेफर किया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया इस दुखद घटना ने प्रीति के पांच बच्चों—बेटियां अनन्या, नैंसी, प्रांशी और बेटे कृष्ण व काशी—के सिर से मां का साया हमेशा के लिए छीन लिया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User