कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में मनाई शहीदो का बलिदान दिवस

Mar 23, 2026 - 21:25
0 7
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में मनाई शहीदो का बलिदान दिवस

block-350 block-350

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में मनाई शहीदो का बलिदान दिवस

शहीदों का बलिदान कभी बेकार नहीं जाता: संतोष वर्मा

एटा, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा एडवोकेट और महासचिव राजीव शर्मा ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं को साथ लेकर बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी बेकार नहीं जाता है। विकट स्थिति आने पर जनता की आवाज उठाने के लिए शहीद हमें क्रान्ति करने के लिए प्रेरित करते हैं। हम उनको शत शत नमन करते हैं। महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वह हमें हमेशा समय पर याद आते रहेंगे।

इस अवसर बार के उपाध्यक्ष अजीत चौहान, कनिष्ठ सचिव अभिषेक शर्मा, अनिल कुलश्रेष्ठ, अरविंद गुप्ता, प्रदीप भरद्वाज, प्रशान्त यादव, सरिता कुमारी, अभिषेक पाराशर, विनीत मिश्रा आदि वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User