फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: सीएचसी गेट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Mar 21, 2026 - 21:48
0 0
फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: सीएचसी गेट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: सीएचसी गेट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

कमालगंज/फर्रुखाबाद। जिले के कमालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। समय पर इलाज और भर्ती न मिलने के कारण प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है, वहीं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जहानगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर टप्पा मंडल निवासी अमित कुमार मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी प्रांजली को प्रसव पीड़ा होने पर कमालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ और नर्सों से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद महिला को न तो समय पर देखा गया और न ही भर्ती किया गया। स्टाफ की अनदेखी के चलते महिला की हालत बिगड़ती गई और अंततः उसने अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर ही नवजात को जन्म दे दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता रचना सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में जच्चा-बच्चा को अस्पताल के अंदर ले जाकर देखभाल शुरू की गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिलता, तो महिला को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। -

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User