पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लूट के आरोपी को लगी गोली, एक गिरफ्तार; सिपाही भी घायल

Mar 21, 2026 - 21:51
0 38
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लूट के आरोपी को लगी गोली, एक गिरफ्तार; सिपाही भी घायल

block-350 block-350

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लूट के आरोपी को लगी गोली, एक गिरफ्तार; सिपाही भी घायल ।

फर्रुखाबाद/जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में लूट के एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा। इस गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना बदमाशों से हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने के प्रयास में फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी और आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान उपेंद्र उर्फ रॉकी के रूप में हुई है।

उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में कांस्टेबल दिग्विजय सिंह के हाथ में भी गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ई-रिक्शा चालक से लूट में थे वांटेड पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये दोनों आरोपी बीती रात एक ई-रिक्शा चालक के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस ह्यूमन इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी उगरपुर के ट्यूबवेल और मंदिर के पास वाले रास्ते पर मौजूद हैं। इसके तुरंत बाद मऊ दरवाजा और मोहम्मदाबाद कोतवाली की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई।

पुरानी वारदातों का भी हुआ खुलासा पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने न सिर्फ मोहम्मदाबाद की ताजा घटना को अंजाम देने की बात कबूली है, बल्कि यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने तीन माह पूर्व मऊ दरवाजा क्षेत्र में एक साइकिल सवार के साथ भी लूटपाट की थी। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से विवेचना कर रही है और गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User