Prabhas Movie: अब आदिपुरुष के बाद इन भगवान का अवतार लेंगे प्रभास, बेनेंगे विष्णु

Jul 05, 2023 - 15:18
0 22
Prabhas Movie: अब आदिपुरुष के बाद इन भगवान का अवतार लेंगे प्रभास, बेनेंगे विष्णु

block-350 block-350

Prabhas Upcoming Movie: इन दिनों प्रभास अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। 600 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। एक तरह से देखा जाए तो यह प्रभास की तीसरी बॉलीवुड फिल्म है, जो बड़े बजट में बनने के बाद भी फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया था और अब अपनी अगली फिल्म में प्रभास भगवान विष्णु के अवतार में नजर आने वाले हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

भगवान विष्णु के अवतार में नजर आएंगे प्रभास

'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद अब फैंस को प्रभास की अगली फिल्म 'सालार' और 'प्रोजेक्ट के' का बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों ही फिल्मों से इस बार फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद है। 'सालार' तो इसी साल सितंबर में रिलीज की जाएगी, लेकिन 'प्रोजेक्ट के' को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे सुन आपको होश उड़ जाएंगे। जी हां....'प्रोजेक्ट के' में प्रभास भगवान विष्णु बनने जा रहे हैं! मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 'प्रोजेक्ट के' की कहानी लीक हो गई। आइए आपको बताते हैं क्या है इस फिल्म की कहानी?

क्या है प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की कहानी

'प्रोजेक्ट के' की कहानी साइंस-फिक्शन, फैंटेसी, सुपरनैचुरल और एक्शन से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई जाएगी। इस फिल्म की कहानी को यूनिक मोड़ देने के लिए फिल्म के मेकर ने इस फिल्म में एक गजब की फैंटेसी जोड़ दी है, जिसमें धरती पर दुष्टों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु अवतार लेंगे और इस अवतार में प्रभास नजर आने वाले हैं, जो धरती पर आकर बुराई का नाश करेंगे।

भड़क उठे हैं फैंस

इस फिल्म की कहानी बाहर आने के बाद फैंस काफी ज्यादा भड़क गए हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर कोई मेकर्स से विनती कर रहा है कि 'आदिपुरुष' की तरह इस फिल्म में भी हिंदू देवी देवताओं को मजाक बनाया जाएगा। इसलिए किसी और पर फिल्म बनाए और हमारे भगवान को छोड़ दें।'' खैर, यह तो अब फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या इसका हाल भी 'आदिपुरुष' जैसा होने वाला है या ये फिल्म कुछ कमाल कर दिखाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User