खेल प्रतियोगिता ‘दहू जी फर्स्ट लॉ स्पोर्ट्स वीक’ का समापन

Feb 18, 2026 - 20:57
0 0
खेल प्रतियोगिता ‘दहू जी फर्स्ट लॉ स्पोर्ट्स वीक’ का समापन

block-350 block-350

खेल प्रतियोगिता ‘दहू जी फर्स्ट लॉ स्पोर्ट्स वीक’ का समापन

फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के विधि संकाय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘दहू जी फर्स्ट लॉ स्पोर्ट्स वीक’ का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। विश्वविद्यालय के संरक्षक शिक्षाविद् डॉ. बाबू सिंह यादव ‘दहू जी’ ने क्रिकेट विजेता टीम ‘लॉ लीजेंड्स’ के कप्तान अम्बुज पांडेय को ट्रॉफी प्रदान की। कृष्णा वाटिका खेल मैदान में आयोजित समारोह में संरक्षक डॉ. बाबू सिंह यादव, कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह, सलाहकार डॉ. रंगनाथ मिश्र, कुलपति डॉ. अनिल चौहान, कुलसचिव रणजीत यादव व डी0 एन0 डॉ. राजपाल सिंह ने सप्ताह भर चली विभिन्न स्पर्धाओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसी क्रम में क्रिकेट मैच के फाइनल 19 प्रशस्ति पत्रों के साथ विधि छात्र व मौजूद कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह यादव व अन्य।

मुकाबले में लॉ लीजेंड्स ने लीगल टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वॉलीबाल की फाइनल ट्रॉफी जस्टिस लीग की टीम को मिली। छात्रों का कबड्डी मुकाबला ज्यूरिस स्कॉट (11) को हराकर लीगल टाइटंस (15) ने जीता। टग ऑफ वॉर में जस्टिस लीग विजेता चुना गया। 100 मीटर छात्रों की दौड़ में जितेन्द्र प्रथम, मोहम्मद कैफ द्वितीय तथा आकाश तीसरे स्थान पर रहे, जबकि छात्राओं में बबिता पाल प्रथम, अंजलि यादव द्वितीय तथा वर्षा तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मोहम्मद कैफ, जितेन्द्र तथा आकाश क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। छात्राओं के शॉटपुट में बबिता पाल, छात्रों में मो. शहनवाज प्रथम रहे। छात्रों के म्यूजिकल चेयर मुकाबले में पवन राजपूत प्रथम तथा छात्राओं में हर्षिता विजेता रहीं। छात्रों की लेमन रेस में बलराम प्रथम रहे। इस दौरान संरक्षक डॉ. बाबू सिंह यादव ने विचार व्यक्त किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User