Farrukhabad News : कायमगंज चीनी मिल में 17 लाख का नाला निर्माण घोटाला

Feb 15, 2026 - 18:24
0 28
Farrukhabad News : कायमगंज चीनी मिल में 17 लाख का नाला निर्माण घोटाला

block-350 block-350

कायमगंज चीनी मिल में 17 लाख का नाला निर्माण घोटाला

कायमगंज/फर्रुखाबाद: 'दि किसान सहकारी चीनी मिल' में नाला निर्माण को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मिल परिसर के पास रेलवे ट्रैक के पास बनने वाले गंदे नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्माण कार्य तुरंत रोक दिया गया है। चीनी मिल से निकलने वाले अपशिष्ट पानी की निकासी के लिए छह महीने पहले 17 लाख रुपये का नाला निर्माण टेंडर जारी किया गया था। हाल ही में मिल के उपाध्यक्ष सावन कुमार (जय गंगवार) और निदेशक अमरदीप दीक्षित, ओंकार गंगवार व सुरेश चंद्र ने निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि पुराने नौ इंची नाले को ध्वस्त किए बिना उसके ऊपर ईंटों की नई परत लगाई जा रही थी। उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जोड़ाई में बालू की मात्रा मानक से अधिक है, मौरम की क्वालिटी खराब है और 17 लाख रुपये के प्रोजेक्ट में भारी वित्तीय गड़बड़ी की गई है, जबकि बोर्ड के सदस्यों को सूचना नहीं दी गई।

शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण सामग्री के नमूने लिए और जेई (अनिल यादव) को एस्टीमेट फाइल के साथ तलब किया। मौके पर जेई और उपाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने कहा कि काम की गुणवत्ता खराब पाई गई है और रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी गई है। यदि एस्टीमेट में 'नया निर्माण' दर्ज हुआ और काम केवल 'मरम्मत' जैसा निकला, तो ठेकेदार और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User