Farrukhabad News : खेत में आलू खोदने गए किसान की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान

Feb 13, 2026 - 20:34
0 0
Farrukhabad News : खेत में आलू खोदने गए किसान की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान

block-350 block-350

खेत में आलू खोदने गए किसान की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान

फर्रुखाबाद/जहानगंज । थाना जहांनगंज क्षेत्र के बेहटा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में आलू खोदने गए किसान का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुनील वर्मा पुत्र हेतराम वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनील सुबह करीब 6 बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर काली नदी किनारे स्थित अपने खेत पर आलू खुदाई के लिए गए थे। करीब आधे घंटे बाद उनका छोटा भाई अनिल भी खेत पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कुछ आलू खुदे पड़े थे, जबकि सुनील खेत में अचेत अवस्था में पड़े थे। पास जाकर देखने पर उनके सिर पर गहरे चोट के निशान दिखाई दिए और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मौके पर फील्ड यूनिट, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User