Farrukhabad News : किरण पब्लिक स्कूल में भव्य विदाई समारोह आयोजन

Feb 11, 2026 - 21:59
0 5
Farrukhabad News : किरण पब्लिक स्कूल में भव्य विदाई समारोह आयोजन

block-350 block-350

किरण पब्लिक स्कूल में भव्य विदाई समारोह आयोजन

कायमगंज/ फर्रुखाबाद। कायमगंज के कम्पिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल, पट्टिया लेन में कक्षा दस के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना तथा विद्यालय में बिताए गए उनके यादगार पलों को संजोना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ वीरेंद्र गंगवार और श्रीमती राधिका नायर द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात कक्षा दश के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। समारोह में जूनियर विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के छात्रों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बना दिया, वहीं उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने छात्रों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक डॉ. उदित पटेल, सहनिदेशक डॉ. करण पटेल, किरण पब्लिक स्कूल चिलांका के प्रधानाचार्य के. चक्रवर्ती, किरण पब्लिक स्कूल सीबीएसई प्रधानाचार्या राधिका नायर तथा कोऑर्डिनेटर जयन राजन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक नीरज अग्निहोत्री, राहुल गौतम, सावेज, अंजू बाथम, विक्रांत सिंह, निखिल शाक्य, अंजना जयन, आकांक्षा सैनी, शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, हीरा अंसारी, दीप्ति सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षिका फराह खान ने शायरी सुनाकर माहौल खुशनुमा को खुशनुमा कर दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने दुपट्टा रोल रेस, टंग ट्विस्टर, म्यूजिकल चेयर तथा पेपर ग्लास से पिरामिड बनाने जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इन गतिविधियों ने समारोह को और अधिक रोचक एवं जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका प्रगति सक्सेना एवं शिक्षक रवि कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्राफ्ट टीम ने कड़ी मेहनत से विद्यालय की शोभा में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक टीम द्वारा बच्चों की प्रस्तुतियाँ तैयार करवाने में सराहनीय कार्य किया गया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए तथा समूह फोटो के माध्यम से इस विशेष अवसर की यादों को संजोया गया। भावनात्मक वातावरण के बीच विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों एवं सहपाठियों के साथ बिताए गए सुनहरे पलों को याद करते हुए विद्यालय से विदाई ली। इस अवसर पर विद्यालय परिसर का वातावरण भावुक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User