Aaj Ka Rashifal: जल्दबादी में निर्णय लेने से बचे-किसे होगा धन लाभ?

Sep 25, 2023 - 08:34
Sep 25, 2023 - 08:41
 0  20
Aaj Ka Rashifal: जल्दबादी में निर्णय लेने से बचे-किसे होगा धन लाभ?
Follow:

25 सितंबर 2023 राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। वृषभ राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है, उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ तो अच्छी रहेगी, लेकिन कारोबार में मंदी रहेगी। कर्क राशि वालों को दूसरों की बातों में नहीं आना चाहिए, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर चिराग बेजान दारूवाला से जानिए कैसा बीतेगा दिन...

मेष राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि लापरवाही या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आपके मान-सम्मान को किसी वजह से ठेस लग सकती है। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का मार्गदर्शन काम आएगा।

वृषभ राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। घर का माहौल सुखद और खुशहाल रहेगा। काम के कारण आप पर थकान हावी रहेगी। अटके हुए काम बन सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि आज आप कुछ ज्यादा ही बिजी रहेंगे, जिसके कारण परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। किसी मुद्दे पर असमंजस की स्थिति बन सकती है। समय अनुकूल है।

कर्क राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक मामलों में बजट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी दूसरे की बातों में न आएं, अन्यथा वे अपने फायदे के लिए आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि अनुभव की कमी के कारण कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। घर की साफ-सफाई और साज-सज्जा में भी व्यस्त रहेंगे। नया काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें।

कन्या राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि संपत्ति की खरीद-फरोख्त से संबंधित कागजात ठीक से जांच लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बिजनेस में परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। दूसरे लोगों के मामलों में हस्तक्षेप न करें या अनचाही सलाह न दें।

तुला राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि किसी भी नए निवेश को करते समय सावधानी जरूर रखें। बेरोजगारों को आज रोजगार मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। किसी की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि पड़ोसियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। बिजनेस में किसी भी तरह का जोखिम न लें। काम का बोझ अधिक होने से थोड़ी थकान हो सकती है। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की संगति में कुछ समय बिताने से आपकी सोच में भी सकारात्मक परिणाम आएंगे।

धनु राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि रुपये के लेन-देन से जुड़ा कोई काम आज न करें। थोड़ा समय धार्मिक कामों में भी व्यतीत करें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। समय के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है। युवाओं को कोई दुखद समाचार मिलने से मन निराश होगा।

मकर राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि आज आप किसी से भी बात करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। इस समय बिजनेस से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। इन्वेस्टमेंट में जोखिम लेने से बचें। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता का समाधान होगा।

कुंभ राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, लेकिन आपको कुछ भी नहीं होगा। बिजनेस में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। शादी-विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले पूरीत तरह जांच-पड़ताल करें। सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें।

मीन राशिफल 25 सितंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)

गणेशजी कहते हैं कि परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी मित्र को उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। भाई-बहनों से संबंध मधुर बने रहेंगे। दिन का कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। इस समय आय कम और व्यय अधिक हो सकता है।

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow