श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क कंबल वितरण

Dec 21, 2025 - 18:22
0 20
श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क कंबल वितरण

block-350 block-350

श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क कंबल वितरण

कायमगंज। दिनांक 21 दिसंबर, रविवार को श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर, कोतवाली कायमगंज परिसर में श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। यह ट्रस्ट द्वारा आयोजित द्वितीय कंबल वितरण कार्यक्रम था, जिसमें कुल 251 कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को कंबल वितरण कर उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई गई।

इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, समाजसेवी नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार, समाजसेविका रश्मि दुबे, ट्रस्ट प्रबंधक संगम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, ट्रस्ट सदस्य एवं समाजसेवी आसिफ मंसूरी (पूर्व सभासद), डॉक्टर उत्तम सरकार, दीपक शाक्य, विपिन कोहली, रूपलाल वर्मा, मनोज कौशल (डीस वाले), प्रियंका पाल (मेहंदीबाग, ओम ब्यूटी पार्लर), राम प्रकाश शाक्य (पूर्व सभासद), शैलेन्द्र यादव, दिलीप, सत्यम, दिव्यास, पारस, देव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी एवं प्रबंधक संगम शाक्य ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आगे भी इसी प्रकार के समाजसेवी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्य कर रहा है, जिसकी सराहना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User