Etah News : नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का सम्मान, SIR जागरूकता पर दिया जोर

Dec 17, 2025 - 20:21
0 2
Etah News : नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का सम्मान, SIR जागरूकता पर दिया जोर

block-350 block-350

नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का सम्मान, SIR जागरूकता पर दिया जोर

एटा। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का सम्मान समारोह एवं SIR (सिस्टेमैटिक इनरोलमेंट रिवीजन) जागरूकता कार्यक्रम ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सराफा व्यापारी मनोज गुप्ता बंटी एवं यतेंद्र गुप्ता कल्लू द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि व्यापारी भाइयों ने हमेशा उन्हें सहयोग और समर्थन दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का किसी भी प्रकार का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

जिला अध्यक्ष ने SIR कार्य में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना वोट सुनिश्चित रूप से बनवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा जिला अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और SIR जागरूकता को लेकर उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User