एसआईआर–2026 की प्रगति की आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने की समीक्षा, बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण

Dec 16, 2025 - 21:33
0 0
एसआईआर–2026 की प्रगति की आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने की समीक्षा, बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण

block-350 block-350

एसआईआर–2026 की प्रगति की आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने की समीक्षा, बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण

एटा। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)–2026 की प्रगति की समीक्षा के क्रम में आयुक्त, अलीगढ़ मंडल/रोल प्रेक्षक श्रीमती संगीता सिंह ने जनपद एटा की विधानसभा 105–मारहरा में बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय असरौली में स्थित बूथ संख्या 255, 256 एवं 257 का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) संध्या, आकाश जैन एवं मृदुला पाल से एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतक) मतदाताओं की सूची, मैपिंग एवं सत्यापन की स्थिति की जानकारी ली।

समीक्षा में पाया गया कि बूथ संख्या 255 पर 130, बूथ संख्या 256 पर 46 तथा बूथ संख्या 257 पर 269 मतदाता एएसडी सूची में शामिल हैं। आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने ग्रामवासियों से भी एएसडी मतदाताओं के संबंध में प्रत्यक्ष सत्यापन किया, जिसमें मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के संबंध में संतोषजनक जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही बीएलओ एवं बीएलए की बैठकों के आयोजन तथा उनमें प्राप्त सहयोग की भी जानकारी ली। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि तीनों बूथों पर 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों एवं राशन डीलरों का सहयोग सराहनीय रहा, जिसकी आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने प्रशंसा की। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जगमोहन गुप्ता, अपर उप जिलाधिकारी सतीश कुमार तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज वार्ष्णेय, शिवशंकर शर्मा, संजय कुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार एवं मुकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि एसआईआर–2026 के अंतर्गत शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर उप जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर विपिन कुमार, उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता, उपजिलाधिकारी जलेसर भावना विमल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User