श्री चंद्रप्रभु व पार्श्वनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव पर भव्य पालकी यात्रा निकली

Dec 16, 2025 - 07:51
0 4
श्री चंद्रप्रभु व पार्श्वनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव पर भव्य पालकी यात्रा निकली

block-350 block-350

श्री चंद्रप्रभु व पार्श्वनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव पर भव्य पालकी यात्रा निकली

कायमगंज/फर्रुखाबाद। श्री चंद्रप्रभु व पार्श्वनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव पर नगर से धूमधाम के साथ भव्य पालकी यात्रा निकली गई। नगर के बजरिया रामलाल स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में दिगंबर जैन महावीर महिला परिषद की ओर से भगवान श्री चंद्रप्रभु एवं श्री पार्श्वनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नित्य अभिषेक पूजन से हुई। इसके उपरांत भव्य संगीतमय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। दोपहर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इसके बाद मंदिर परिसर से भगवान पार्श्वनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। पालकी यात्रा नगर के बजरिया, श्यामागेट, लोहाई बाजार, मुख्य चौराहा, गल्ला मंडी, भूसा चौराहा व पटवनगली होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।पालकी यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर भगवान पार्श्वनाथ के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इंद्रों के स्वरूप में सजे समाज के लोगों ने भगवान की पालकी उठाकर सौभाग्य प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद सामूहिक भोज हुआ। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष मीनू जैन सहित प्रगति, अंशु, ममता, आयुषी, गुंजन, रश्मि, शशि, अंकित, सुनीता, मधु, रेखा, तृप्ति, प्रदीप, अनिल, विपिन, अंकित, नरेश जैन प्रभाकर, मोहित, सुधीर, संजय, डॉक्टर प्रदीप, प्रद्युम्न, कमलेश व हर्षवर्धन जैन रॉकी जैन, सम्यक जैन, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User