मैनपुरी के 14 पुलिसकर्मी ऐ.डी.जी. जोन आगरा के आदेश पर सम्मानित

Dec 09, 2025 - 20:10
0 12
मैनपुरी के 14 पुलिसकर्मी ऐ.डी.जी. जोन आगरा के आदेश पर सम्मानित

block-350 block-350

मैनपुरी के 14 पुलिसकर्मी ऐ.डी.जी. जोन आगरा के आदेश पर सम्मानित

मैनपुरी (अजय किशोर)। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा के आदेशों का पालन करते हुए, "ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा" के तहत मंगलवार को पुलिस कार्यालय मैनपुरी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मैनपुरी जनपद में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा, और अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह, ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

सम्मानित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक थाना किशनी छत्रपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस अरविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष घिरोर अनुज चौहान, और कई उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी तथा महिला आरक्षी शामिल थे। यह सम्मान पुलिसकर्मियों के लगन और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User