सहायक आयुक्त औषधि एवं औषधि निरीक्षक ने फफाला बाजार में किया औचक निरीक्षण

Dec 02, 2025 - 00:13
0 5
सहायक आयुक्त औषधि एवं औषधि निरीक्षक ने फफाला बाजार में किया औचक निरीक्षण

block-350 block-350

सहायक आयुक्त औषधि एवं औषधि निरीक्षक ने फफाला बाजार में किया औचक निरीक्षण

अलीगढ़ । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर सोमवार को मंडल अलीगढ़ में कोडिन युक्त औषधियों की जांच अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (औषधि) अलीगढ़ मंडल एजाज अहमद एवं औषधि निरीक्षक दीपक लोधी की संयुक्त टीम ने फफाला बाजार स्थित अपना मेडिकल एजेंसी, यूके मेडिकल एजेंसी और डीके मेडिकल एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने संबंधित संस्थानों को पिछले दो वर्षों में खरीदी एवं बिक्री से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि अभिलेख प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संदेह के आधार पर टीम ने मौके से कोडिन युक्त संदिग्ध दवाओं के छह नमूने संग्रहित किए, जिन्हें जांच एवं विश्लेषण के लिए जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User