शादी में बैंड वादक को पीट कर किया घायल, अस्पताल में मौत

Nov 25, 2025 - 20:18
0 5
शादी में बैंड वादक को पीट कर किया घायल, अस्पताल में मौत

block-350 block-350

शादी में बैंड वादक को पीट कर किया घायल, अस्पताल में मौत

कमलगंज/फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के जहानगंज में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में बैंड वादक शकील (40) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। देर रात लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। यह घटना रात जहानगंज थाना क्षेत्र के पतौंजा गाँव निवासी शकील के साथ हुई। वह गाँव के ही कुछ लोगों के साथ झसी गाँव के मजरा हरदास नगला में एक बरात में बैंड बजाने गए थे। वहाँ किसी बात को लेकर उनका साकिब नामक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर साकिब ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शकील पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 बैंड मालिक ने घायल शकील को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो दोपहर बाद उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शकील के भाई तौफीक हुसैन की पत्नी नज़मुन्ना बेगम ने गाँव के ही साकिब के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी साकिब के पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। फतेहगढ़ स्थित पीएम हाउस में शकील के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा, तो उनके पिता, भाई अतीक व तौफीक, बहन रहनुमा और माता मैकिनग्रा का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घायल की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर अब प्राथमिकी में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User