Etsh News : ड्यूटी पर हेड कांस्टेबल के निधन से पुलिस महकमे में शोक, दी गई अंतिम विदाई

Nov 18, 2025 - 20:47
0 51
Etsh News : ड्यूटी पर हेड कांस्टेबल के निधन से पुलिस महकमे में शोक, दी गई अंतिम विदाई

ड्यूटी पर हेड कांस्टेबल के निधन से पुलिस महकमे में शोक, दी गई अंतिम विदाई

एटा। थाना निधौली कला में तैनात हेड कांस्टेबल करन सिंह के आकस्मिक निधन से जनपदीय पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है। सोमवार शाम लगभग 7:45 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी निधौली कला ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर किया, किंतु इसी दौरान सीएचसी पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के ग्राम उत्तमपुर प्रासना निवासी हेड कांस्टेबल करन सिंह (पीएनओ 952492827) वर्ष 1995 में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल में वे एक कर्मठ, अनुशासित व कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में पहचाने जाते थे।

मंगलवार को पुलिस लाइन एटा में उनके पार्थिव शरीर को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सादर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट सुश्री कीर्तिका सिंह सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें शोक सलामी (Guard of Honour) प्रदान की। शोक सलामी के पश्चात एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर स्वजनों के सुपुर्द किया।

 इस दौरान एसएसपी एटा ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और भविष्य में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जनपदीय पुलिस ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User