एटा पुलिस का अभियान सफल, 11 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Oct 26, 2025 - 18:50
0 1
एटा पुलिस का अभियान सफल, 11 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा पुलिस का अभियान सफल, 11 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार 26 अक्टूबर 2025 को एटा पुलिस ने कुल 11 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से 10 एवं थाना जलेसर क्षेत्र से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से गिरफ्तार अभियुक्तों में — नाथूराम पुत्र दौजीराम, नेमसिंह पुत्र नाथूराम, ज्ञानसिंह पुत्र नाथूराम, महाराज सिंह पुत्र नाथूराम (निवासी भगवानपुर), आनर सिंह पुत्र चिरौंजीलाल (निवासी गिरौरा), प्रेमपाल पुत्र मुंशीलाल (निवासी दूल्हापुर), बन्टू पुत्र अनार सिंह (निवासी हरीसिंहपुर), उमेश चन्द्र पुत्र मटरूलाल (निवासी बाबरपुर), शेरसिंह पुत्र मनोहर (निवासी गोपालपुर) तथा मौहर सिंह पुत्र मोहनलाल (निवासी छितौनी) शामिल हैं। वहीं थाना जलेसर पुलिस ने दीपक पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला महावीरगंज थाना जलेसर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User