Mainpuri News : 35 किलो गांजे के साथ चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Sep 19, 2025 - 21:46
0 120
Mainpuri News : 35 किलो गांजे के साथ चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

block-350 block-350

35 किलो गांजे के साथ चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

 मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। बिछवा थाना पुलिस, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त अभियान में 35 किलोग्राम गांजा के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 8 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी शुक्रवार को मैनपुरी-कुरावली रोड पर माही फैमिली ढाबा के पास से हुई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक ट्रक, एक टियागो कार और पांच एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोहित उपाध्याय उर्फ मोनू, टीकम सिंह उर्फ भोला नागर, विनोद और कन्हैया उर्फ कृष्णा के रूप में हुई है। ये सभी अलीगढ़ और हाथरस जनपद के रहने वाले हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा से गांजे की खेप लाकर विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बेचते थे। पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके। बिछमा थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User