महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जनपद में आहूत की गई समीक्षा बैठक

Apr 20, 2025 - 18:23
0 3
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जनपद में आहूत की गई समीक्षा बैठक

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जनपद के समस्त तकनीकी सहायकों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों की आहूत की गई समीक्षा बैठक

एटा। को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025 -26 में प्रारंभ कराए जाने वाले कार्यों तथा जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ कराए जाने, अमृत सरोवरों के निर्माण हेतु चिन्हांकन किए जाने, कार्यों की पूर्णता, geo tagg phase-1 एवं फेस-2 स्टेज 3 के अंतर्गत कार्यों की geo tagging एवं पी0एम0ए0वाई0 ग्रामीण के लाभार्थियों को उनके आवास निर्माण पर मनरेगा योजनांतर्गत 90 मानव दिवस का रोजगार प्रदान किए जाने की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी, एटा द्वारा की गई।

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित तकनीकी सहायकों का एक दिन के मानदेय आहरण पर रोक लगाई गई तथा विकास खंड जलेसर से कोई भी तकनीकी सहायक के प्रतिभाग न करने के कारण खंड विकास अधिकारी जलेसर के अप्रैल माह के बेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय, एटा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रत्येक ग्राम पंचायत मैं कम से कम एक एन0आर0एम0 कार्य प्रारंभ कराए जाने तथा उक्त के अतिरिक्त प्रत्येक तकनीकी सहायक कम से कम एक ग्राम पंचायत मैं अमृत सरोवर, खेल मैदान, रूफटॉप रैन वाटर हार्वेटिग सिस्टम, अंत्येष्टि स्थल, अन्नपूर्णा भवन विद्यालयों की बाउंड्री निर्माण, ग्रामीण हाट एवं आंगनवाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण प्राथमिकता पर कराए जाने के निर्देश दिए गए है।

Ongoing कार्यों को 50 प्रतिशत कार्य आगामी 15 दिवस मै पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए है। Geo tagging phase-1 & phase-2 stage 3 के कार्यों की geotagg आगामी 15 दिवस मैं पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए है। पी0एम0ए0वाई0 आवास -ग्रामीण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके आवास निर्माण पर 90 मानव दिवस का रोजगार किश्तवार प्रदान किए जाने की समीक्षा किए जाने पर तकनीकी सहायक नरेश, मोहित, नवाब सिंह, रामौतार, अमरपाल, नागेंद्र, अरविंद, दिलीप गुप्ता, जगवीर सिंह, मनोज, बुधपाल, कमल सिंह, सुभाष, उमेश,ब्रजेश, बृज मोहन, नरेश, चंद्रप्रकाश, जयप्रकाश, जिमीपाल एवं राजवीर बाबूसेंगर द्वारा सही जानकारी न होने पर चेतावनी निर्गत किए जाने के निर्देश दिए गए है तथा प्रदीप कुमार एवं अनुपम भारद्वाज द्वारा सही जानकारी से अवगत कराए जाने पर प्रशंसा पत्र जारी कराए जाने के निर्देश दिए गए है। अंत मैं समस्त तकनीकी सहायकों को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित किए जाने हेतु 15 दिवस का समय प्रदान किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User