Etah News: प्रेमिका की शादी के 13 दिन बाद युवक और युवती ने एक साथ जान दी, पेड़ से लटके मिले शव

Etah News: सकीट थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर में बुधवार सुबह युवक और युवती के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले। युवती की शादी 14 फरवरी को हुई थी, और इसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग...

Feb 26, 2025 - 19:22
0 1.1k
Etah News: प्रेमिका की शादी के 13 दिन बाद युवक और युवती ने एक साथ जान दी, पेड़ से लटके मिले शव
Etah News ( Image source: Video)

block-350 block-350

Etah News: एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर में बुधवार सुबह एक पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके हुए मिले। युवती की साड़ी के दोनों सिरों से फंदे बनाए गए थे। गांववासियों के अनुसार, दोनों का प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था। 14 फरवरी को युवती की शादी होने के बाद जब उनकी उम्मीदें टूट गईं, तो उन्होंने यह कदम उठाया।

 युवती के छोटे भाई ने बताया कि 14 फरवरी को बहन की शादी कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र स्थित गांव खलीलपुर में हुई थी। 21 फरवरी को भतीजी की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए बहन और बहनोई दोनों आए हुए थे। 25 फरवरी को भतीजी की दूसरी विदाई के दौरान, जब सभी लोग व्यस्त थे, तब बहन और गांव का एक व्यक्ति लापता हो गए। उनकी मां ने दोनों को साथ जाते देखा था। काफी खोजबीन के बाद भी जब वे नहीं मिले, तो उस गांव के व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। बुधवार सुबह सूचना मिली कि गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके हुए हैं। वहां जाकर देखा तो बहन की साड़ी से दोनों के गले में फंदे लगे हुए थे।

गांववालों ने बताया कि जिस युवक ने जान दी, उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उसके पिता और कोई भाई नहीं हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि गांववालों के अनुसार, दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User