प्रेमी के साथ बेटी को परीक्षा दिलाने आई पत्नी को और प्रेमी को गोलियों से भूना

प्रेमी के साथ बेटी को परीक्षा दिलाने आई पत्नी को और प्रेमी को गोलियों से भूना

Feb 25, 2025 - 12:55
0 740
प्रेमी के साथ बेटी को परीक्षा दिलाने आई पत्नी को और प्रेमी को गोलियों से भूना

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पति ने अपने पत्नी और उसके प्रेमी को गोलियों से भून डाला. पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल है। दोनों को गोली परीक्षा केंद्र के बाहर मारी गई है. महिला अपने प्रेमी के साथ बेटी को परीक्षा दिलाने आई थी. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पति और उसके भाई ने फायरिंग की थी. मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घायल प्रेमी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, परीक्षा केंद्र के बाहर पति ने प्रेमी और पत्नी को गोली मार दी, जहां पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलते ही एसपी सिटी शंकर प्रसाद व सीओ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। घटना बुलंदशहर के थाना खानपुर के गांव खिदरपुर इंटर कॉलेज के बाहर की है. यहां सावित्री अपनी प्रेमी सतीश के साथ अपनी बेटी को हाई स्कूल के पेपर दिलाने आए थी. जब बेटी स्कूल के अंदर चली गई, तभी सावित्री का पति और देवर स्कूल के बाहर पहुंचे. उन्होंने सावित्री और उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जहां फायरिंग के दौरान सावित्री की मौत हो गई, जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 बताया जा रहा है कि सावित्री अपने प्रेमी के साथ एक साल पहले घर से भाग कर चली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घायल प्रेमी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. प्रेमी सतीश ने जानकारी देते हो बताया कि सावित्री की बेटी को पेपर दिलाने के लिए आए थे. इस दौरान सावित्री का देवर और पति नरेश पाल वहां पर आए और उन पर अचानक फायरिंग कर दी।

 वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा महिला और पुरुष पर गोली चलाई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि एक साल पहले सावित्री अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. सावित्री के पति नरेश ने इस घटना को अंजाम दिया है. मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User