Etah News : ACMO नोडल अधिकारी को बंधक बनाकर पीटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Etah News : ACMO नोडल अधिकारी को बंधक बनाकर पीटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Nov 27, 2024 - 17:56
0 80
Etah News : ACMO नोडल अधिकारी को बंधक बनाकर पीटने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा । थाना जैथरा पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना क्षेत्र के ग्राम सहोरी मे स्वास्थय विभाग की टीम पर हमला करने वाले एक और अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

घटना:- दिनांक 05.9.2024 को डा0 सर्वेश कुमार ACMO द्वारा थाना जैथरा पर दी गयी तहरीर बावत चैकिंग करने गई ACMO नोडल अधिकारी व डाक्टरो की टीम के कर्मचारीगण को वन्धक वनाकर मारपीट करना व जान से मारने की कोशिश करना सरकारी दस्तावेज व मोबाइल छीन लेना व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने के सम्बन्ध मे थाना जैथरा पर दिनांक 05.09.2024 को *मु0अ0सं0 286/2024 धारा 309(4)/311/127(2)/132 बी0एन0एस0 पंजीकृत हुआ था।

गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में सलिप्ंत अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जैथरा को निर्देशित किया गया , क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुंधाशूं शेखर व प्रभारी निरीक्षक जैथरा शम्भूनाथ सिंह द्वारा थाना पुलिस की कई टीमें अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु बनायी गयीं एवं जल्द से जल्द अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था, पूर्व मे ही दिनांक 05.09.2024 को उक्त घटना में फरार चल रहे दो नफर अभियुक्तगण 1.रामकिशोर पुत्र राम प्रकाश 2.सुखवीर पुत्र हुकुम सिंह निवासीगण ग्राम जवाहरनगर थाना जैथरा जिला एटा व दिनांक 07.10.2024 को यतेन्द्र सिंह यादव उर्फ अतेन्द्र यादव पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला लाहोरी थाना जैथरा एटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 आज दिनांक 27.11.2024 समय करीब 10.15 बजे को अभियुक्त रामकिशन उर्फ बन्टू पुत्र प्यारेलाल निवासी नंगला लाहोरी थाना जैथरा जिला एटा को सहोरी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य वांछित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः - 1.रामकिशन उर्फ बन्टू पुत्र प्यारेलाल निवासी नंगला लाहोरी थाना जैथरा जिला एटा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User