पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड राजू आर्य के आवास पर भाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि बने

Sep 26, 2024 - 19:10
0 215
पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड राजू आर्य के आवास पर भाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि बने

block-350 block-350

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड राजू आर्य के आवास पर भाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि बने

एटा । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय तीरथ सिंह रावत गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे जनपद एटा के प्रख्यात कट्टर हिंदूवादी शख्सियत किसानों के मसीहा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता व युवा शक्ति के मार्गदर्शक रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य के निजी संबंधों के चलते उनके आवास मारहरा रोड एटा पर जा पहुंचे। इस दौरान माननीय पूर्व मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय तथा प्रांत के कई भाजपा लीडर मौजूद थे।

माननीय पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही राजू आर्य के आवास पर रुका वैसे श्री आर्य तथा उनके समर्थकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मान सम्मान तथा स्वागत से अभिभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने राजू आर्य से निजी संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि श्री आर्य वैसे तो मेरे पुराने मिलने वाले हैं लेकिन अब इनके भाजपा में शामिल होने से यह रिश्ता और ज्यादा मजबूत हो गया है।

स्वागत के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वहां मौजूद तमाम लोगों को मिस कॉल देकर भाजपा का सदस्य बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा है - तो देश है - और भाजपा है तो आम जनमानस की खुशहाली तथा विकास के रास्ते संचालित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह बात हम इस सदस्यता अभियान में पुन: दोहराने जा रहे हैं, जिसका श्रेय देश के कर्मठ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के उपरांत जनपान के समय "अलार्म इण्डिया न्यूज" को जानकारी देते हुए बताया है कि पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है और आगामी समय में भी देश पर भाजपा ही राज करेगी।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। इस दौरान राजू आर्य ने माननीय पूर्व मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए कहा कि श्री तीरथ सिंह रावत जी देश के पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास का इस्तेमाल नहीं किया। और अतिरिक्त सुरक्षा को भी वापस कर दिया था। तथा 24 घंटे जनता के हित के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहे। और अब भी वह भाजपा के लिए पूरे तन मन और धन के साथ जुटे हुए हैं।

इस दौरान प्रसिद्ध हिंदूवादी नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत जी के अलावा जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप जैन जिला महासचिव सुशील गुप्ता भईया जी,ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा डा.संतोष यादव,शैलेंद्र यादव, डा.सुरेश आचार्य,रवेंद्र यादव पूर्व प्रबंधक आर्यावर्त बैंक एटा,राकेश कश्यप जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी, विशनपाल सिंह चौहान पत्रकार, डा. रविन यादव,प्रवेश प्रधान, विपन प्रधान,सुमित प्रधान,सतेंद्र यादव प्रधान,ओमकार यादव प्रधान, वेद यादव मारहरा,सतेंद्र नेता जी,बबलू चौधरी,रिंकू,संदीप,अजय राजकुमार, अशोक कोयला,प्रदीप यादव, किशु यादव,केतन,सहजीत,मनोज,श्री कृष्ण सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User