बर्थडे पर बड़ा धमाका करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर के इंतजार

बर्थडे पर बड़ा धमाका करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर के इंतजार

Sep 12, 2024 - 10:11
0 22
बर्थडे पर बड़ा धमाका करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर के इंतजार

block-350 block-350

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 74 साल के हो जाएंगे. इस बीच पीएम ने अपने 74वें जन्मदिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। वह अपने जन्म दिवस के अवसर पर देश के तीन शहरों की यात्रा पर रहेंगे। बर्थडे वाले दिन की शुरुआत वह बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से करेंगे।

 यहां पीएम मोदी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जाएंगे. वहां वह माताओं और बहनों के लिए समर्पित एक योजना की शुरू करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र के नागपुर शहर रवाना होंगे।

 नागपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वर्धा जाएंगे। बता दें कि नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय भी है। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भी नागपुर गए थे. इसके बाद अब वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नागपुर के दौरे पर जा रहे हैं। चर्चा है कि पीएम मोदी आरएसएस के मुख्यालय में भी जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह देश-दुनिया की खबरों में बड़ी हेडलाइन बनेगी।

 नागपुर के बाद वर्धा पहुंचने पर पीएम मोदी वहां पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम पीएम विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने पर आयोजित होगा. कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम- देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User