जम्मू के कठुआ जिले में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में 4 जवान सहीद 2 घायल

जम्मू के कठुआ जिले में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में 4 जवान सहीद 2 घायल

Jul 08, 2024 - 20:11
0 16
जम्मू के कठुआ जिले में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में 4 जवान सहीद 2 घायल

block-350 block-350

जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है. इस हमले में चार जवान घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है. सभी चारों जवानों का आर्मी अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना स्थल से सेना के वाहन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह गोलीबारी के कारण क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. हमले के बाद घाटी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका. सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

 बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक बार घाटी में उथल-पुथल बढ़ी है. आतंकियों से मुठभेड़ की खबरें लगातार आ रही हैं। एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले का मामला सामने आया था. इस अटैक में आर्मी का एक जवान घायल हो गया था. आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की थी।

इस दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान भी ने आतंकवादियों पर गोलीबारी की थी. घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया था. आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। दूसरी ओर इस हमले के कुछ घंटों बाद ही चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक और घटना हुई थी. सेना को लश्कर ग्रुप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बल उस क्षेत्र में पहुंच गए थे। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी।

सेना को कुलगाम के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के मामले पहले भी सामने आए हैं. हाल ही में 6 मई को कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. लश्कर के ठिकाने की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया इनपुट के आधार पर संयुक्त बल इलाके में पहुंचे थे और तलाशी अभियान चलाया था।

 इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया था। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था. सुरक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले में IAF का 1 जवान शहीद हो गया था, जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि हमला शाम के समय तब हुआ जब वायुसेना का काफिला जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User