पांच दिनों तक उत्तर भारत मे भारी बारिश का अलर्ट, मौसम में ताजा अपडेट

Aug 07, 2023 - 10:26
0 23
पांच दिनों तक उत्तर भारत मे भारी बारिश का अलर्ट, मौसम में ताजा अपडेट

block-350 block-350

Weather Alert। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का का अलर्ट जारी किया है।

 वहीं राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश न होने से लोग उमस के कारण परेशान हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अच्छी बारिश हो सकती है। IMD ने कहा है कि सोमवार और मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा आदि में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 आईएमडी ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की संभावना है।

पंजाब व हरियाणा में भी बदलेगा मौसम मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में पंजाब और हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई है। उत्तराखंड, हिमाचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे पूर्व उत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User