बरात जाने से पहले दूल्हा गया रेप केस में जेल, बरात नहीं पहुंची तो लिया ये फैसला

May 12, 2024 - 21:29
0 528
बरात जाने से पहले दूल्हा गया रेप केस में जेल, बरात नहीं पहुंची तो लिया ये फैसला

block-350 block-350

यहां एक समाज के लोगों ने अनूठी मिसाल कामय की। जिले के शोभापुर में दुल्हन की बारात आने से एक दिन पहले पुलिस ने रेप केस में दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।

दुल्हन के घर शादी की तैयारियां पूरी हो गई थी। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद हडकंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में गांव में एक बैठक बुलाई गई। जिसमें उन्होंने फैसला किया कि दुल्हन की शादी के लिए नया दूल्हा ढूंढा जाए। इसके बाद उसी मैरिज हॉल में उसकी शादी कराई गई।

दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर से समाज के लोगों में मायूसी छा गई। इसके बाद वहां गुर्जर समाज के लोगों ने बैठक की । इसके बाद दुल्हन की शादी के लिए दूल्हा ढूंढा गया। 24 घंटे के अंदर ही समाज के लोगों ने दूल्हा ढूंढ लिया। महुआ खेड़ा के रहने वाले पुष्पराज पटेल दुल्हन से शादी के लिए तुरंत राजी हो गए। दूल्हे के पिता पूर्व सरपंच हैं। उन्होंने समाज में एक अलग मिसाल पेश की है।

आनन फानन में नए दूल्हे के घर शादी की तैयारी हुई। वह मैरिज हॉल में आकर शादी की। दूल्हा पुष्पराज पटेल खेती का काम करता है। उसके पिता पूर्व सरपंच हैं। साथ ही मामा कांग्रेस के नेता हैं। इस नेकी के लिए जिले में दूल्हे के परिवार की चर्चा हो रही है। साथ ही दुल्हन भी ब्याह कर जाने के बाद खुश है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User