फेविकॉल से होंठ चिपकाये, चिल्ली मिर्च पाउडर डालकर लड़की को किया टार्चर

Apr 20, 2024 - 08:14
Updated: 2 years ago
0 306
फेविकॉल से होंठ चिपकाये, चिल्ली मिर्च पाउडर डालकर लड़की को किया टार्चर

block-350 block-350

मध्य प्रदेश के गुना में बर्बरता की सारी हदें पार हो गई हैं, एक 23 साल की महिला के साथ न सिर्फ टॉर्चर किया गया है बल्कि उसके होठों को फेविकॉल से चिपका दिया गया और उसके जख्मों और प्राइवेट पार्ट पर चिली पाउडर लगाया गया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक गुना में पीड़ित महिला को जबरदस्ती एक घर में रखा गया था। उस घर में महिला को एक बंदी बनाकर रखा गया और वहां पर उसे किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी गई। लगातार उसका टॉर्चर हुआ, उसके साथ मारपीट की गई और हर तरह की बातचीत को बंद कर दिया गया।

बाहरी दुनिया से पीड़िता को पूरी तरह काट दिया गया था। शुरुआती जांच के बाद पता ये चला है कि आरोपी पीड़िता से शादी करने की बात कर रहा था और दबाव बना रहा था कि जितनी भी उसकी प्रॉपर्टी है, वो सारी उसके नाम कर दी जाए। अब क्योंकि महिला उस चीज के लिए तैयार नहीं थी, उसी वजह से इतनी बर्बरता की गई, इस तरह से मारपीट की गई।

 एक दिन मौका पाकर उस महिला ने खुद को आरोपी के चंगुल से मुक्त किया और पास के ही पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। जिस समय महिला पुलिस स्टेशन पहुंची, उसकी हालत काफी खराब थी, होंठ फेविकॉल से चिपके हुए थे और पूरे शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे।

Read Also:  BJP-Congress कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, मौके पर पुलिस ने हालात को संभाला

 पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया और प्राथमिक उपचार के बाद शिकायत दर्ज की गई। अभी के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक अभी भी इस मामले की जांच जारी है और जैसे-जैसे कार्रवाई आगे बढ़ेगी और भी कुछ धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है। अगर फैसला होता है तो कोई बात नहीं अन्यथा अग्रम कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User