चैकिंग के दौरान दो अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

Jul 30, 2023 - 16:33
 0  18
चैकिंग के दौरान दो अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।
Follow:

एटा–थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता,थाना जैथरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दो अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.07.2023 को समय करीब 08.20 बजे थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों सोभित सिंह पुत्र बृजपाल सिंह निवासी ग्राम नसौली डामर थाना लोनार जनपद हरदोई व कुनेन्द्रपाल सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी ग्राम बसलिया थाना पाली जनपद हरदोई को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0स0 251/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता 

1 सोभित सिंह पुत्र बृजपाल सिंह निवासी ग्राम नसौली डामर थाना लोनार जनपद हरदोई। 2.कुनेन्द्रपाल सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी ग्राम बसलिया थाना पाली जनपद हरदोई। बरामदगी का विवरण 1. दो अवैध देशी तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर। अभियुक्त सोभित का आपराधिक इतिहास 1.मु0अ0स0 984/2021 धारा 323/325/504/506/341 आईपीसी थाना कोतवाली नगर जनपद हरदोई। 2.मु0अ0स0 0376/2022 धारा 147/148/308/323/324/336/504/506 आईपीसी थाना लोनार जनपद हरदोई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 प्रदीप कुमार 2. का0 विवेक कुमार 3. का0 गौरव कुमार

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो