राज्यमंत्री संदीप सिंह व क्षेत्रीय सांसद विधायक सहित प्रशासन के लोग कसा गांव में पीड़ितों से मिल दी सांत्वना

Feb 25, 2024 - 15:37
0 34
राज्यमंत्री संदीप सिंह व क्षेत्रीय सांसद विधायक सहित प्रशासन के लोग कसा गांव में पीड़ितों से मिल दी सांत्वना

block-350 block-350

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा उ0प्र0 संदीप सिंह, मा0 राज्य मंत्री राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश अनूप प्रधान, क्षेत्रीय सांसद मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसा पहुँचकर मृतक पारिवारीजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

मंत्री जी, सांसद, विधायक ने मृतकों के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के उपरांत परिवारीजनों से घर जाकर वार्ता करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया एवं मृतकों के परिवारीजनों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किया राज्य मंत्री संदीप सिंह जी ने कहा कि दिनांक 24.02.2024 को जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र की चौकी दरियाबगंज में गंगा स्नान को जा रहे ग्राम कसा, रोरी, बनार थाना जैथरा जनपद एटा के श्रृद्धालुओं की हृदय विदारक दुर्घटना में हुई मृत्यु पर मा० मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

मृतकों के शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा, मुख्यमंत्री राहत कोष से 200000 (दो लाख रूपये) प्रति व्यक्ति व दैवीय आपदा कोष से 400000 (चार लाख रूपये) प्रति व्यक्ति तथा घायलों के उपचार हेतु 50000 (पचास हजार रूपये) प्रति व्यक्ति की सहायता राशि दिये जाने की घोषणा की गयी है।

मुख्यमंत्री जी एवं शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा की गई चाक चौबंद व्यवस्थाओं के उपरांत सभी 23 मृतकों का माननीय मंत्री जी, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया।

 इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर सुश्री भावना, एसडीएम अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर राम नयन, क्षेत्राधिकारी अलीगंज, तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय सहित अन्य अधिकारीगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कर्मचारीगण, भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User