ETAh: जलेसर में तैनात सिपाही अंकित कुमार ने थाना परिसर में लगाई फाँसी

Jan 20, 2024 - 19:43
0 590
ETAh: जलेसर में तैनात सिपाही अंकित कुमार ने थाना परिसर में लगाई फाँसी

block-350 block-350

एटा। आज दिनांक 20.01.2024 को थाना जलेसर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना जलेसर पर तैनात आरक्षी द्वारा थाना परिसर में स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 31.05.2021 से थाना जलेसर पर तैनात आरक्षी 1503 अंकित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कस्बा व थाना भौराखुर्द जनपद मुजफ्फरनगर (pno–202230902) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है जिसमें मुख्य रूप से लिखा है कि किसी की कोई गलती नहीं है, किसी को परेशान न किया जाए। मृतक आरक्षी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

मृतक के परिजनों के आने के उपरान्त पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन कर घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से छानबीन करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User